Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर गुंबद हादसे में दिवंगत अधिवक्ताओं के घर पहुंचे CM योगी, परिजनों

गोरखपुर गुंबद हादसे में दिवंगत अधिवक्ताओं के घर पहुंचे CM योगी, परिजनों

गोरखपुर गुंबद हादसे में दिवंगत अधिवक्ताओं के घर पहुंचे CM योगी, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख के चेक, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में गुंबद हादसे में जान गंवाने वाले दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिवक्ताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दोनों परिवारों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। इसमें 10 लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से और 5 लाख रुपये अधिवक्ता कल्याण कोष से दिए गए। *पहले आलोक अस्थाना के घर गए CM* जंगल नकहा नंबर-2 में कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री राप्तीनगर विस्तार कॉलोनी में दिवंगत अधिवक्ता आलोक कुमार अस्थाना के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इसके बाद वे शक्ति नगर में दिवंगत अधिवक्ता संजय सिंह के घर गए। वहां भी उन्होंने चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि CM योगी के निर्देश पर इससे पहले दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

0 likes
0 comments0 shares