Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

संगठन मजबूती को लेकर बसपा की चौरी चौरा में हुई समीक्षा बैठक

संगठन मजबूती को लेकर बसपा की चौरी चौरा में हुई समीक्षा बैठक

चौरी चौरा।बहुजन समाज पार्टी की चौरी-चौरा विधानसभा के एक मैरिज लॉन में बुधवार को सेक्टर एवं बूथ गठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम तथा अध्यक्षता समाजसेवी राम विश्वास पासवान ने की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर गठन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बूथ गठन का करीब 30 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शेष बूथ गठन का कार्य 10 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के माल्यार्पण से हुई। इस दौरान इस्तफाक खान को चौरीचौरा विधानसभा की मुस्लिम भाईचारा कमेटी का संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार, विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र कुमार भारती, जोखू राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, विधानसभा महासचिव जितेंद्र कुमार राव तथा मुस्लिम भाईचारा कमेटी के संयोजक इस्तफाक खान ने संबोधित किया।

0 likes
0 comments1 shares