Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने शोक सभा कर जताया शोक

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने शोक सभा कर जताया शोक

चौरी चौरा। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की बैठक रविवार को तहसील परिसर में आयोजित हुई। बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य के पिता स्वर्गीय फागू मौर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर सुमेर पाण्डेय, अभिषेक कुमार, महेश पासवान, रामसेवक पासवान, जमीर अंसारी, अमित दुबे, आशुतोष पांडे, विनोद पासवान, विनोद जायसवाल, इसरार खान, यशोदानंदन सिंह, रामस्नेही प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares