Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर धनपतगंज सीएचसी में तैनात एक चिकित्साधिकारी पर सोशल मीडिया पर कथित
सुलतानपुर धनपतगंज सीएचसी में तैनात एक चिकित्साधिकारी पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी साझा करने का आरोप लगा है।भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम मिश्र ने उप मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं,संबंधित चिकित्साधिकारी डॉ.पीएल गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि संदेश गलती से फॉरवर्ड हो गया था।उन्होंने दावा किया कि पोस्ट तत्काल डिलीट कर दी गई थी और इसके लिए माफी भी मांग ली गई थी।
0 likes
0 comments0 shares