Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur३१ मिनट पहले

रहस्यमय परिस्थितियों में अधिवक्ता दिलीप कुमार लापता, बाइक व बैग लावारिस हालत

रहस्यमय परिस्थितियों में अधिवक्ता दिलीप कुमार लापता, बाइक व बैग लावारिस हालत

रहस्यमय परिस्थितियों में अधिवक्ता दिलीप कुमार लापता, बाइक व बैग लावारिस हालत में बरामद — वीडियो से बढ़ी चिंता गाजीपुर। जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखनिया गोविंद गांव निवासी अधिवक्ता दिलीप कुमार (पुत्र रामजीत राम) सोमवार, 30 मार्च 2026 को रोज की तरह घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। उनके घर न पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार प्रतिदिन की भांति अपने कार्य के लिए गाजीपुर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसी बीच, सीधौना चौकी क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर उनकी बाइक और बैग लावारिस हालत में चौकी प्रभारी द्वारा बरामद किए गए। चौकी पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाते हुए भुड़कुड़ा कोतवाली को सूचित किया, जिसके बाद परिजनों को उनके लापता होने की सूचना मिली।घटना ने उस समय और गंभीर मोड़ ले लिया जब दिलीप कुमार द्वारा अपने भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा गया। वीडियो की सामग्री को लेकर परिजन आशंकित हैं और तरह-तरह की चर्चाएं क्षेत्र में फैलने लगी हैं। हालांकि, पुलिस अभी वीडियो के आधार पर कोई ठोस निष्कर्ष निकालने से बच रही है।परिजनों के अनुसार, दिलीप कुमार का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व अडिंला गांव में हुई थी और वैवाहिक संबंधों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।इस मामले में दिलीप कुमार की माता गायत्री देवी ने भुड़कुड़ा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, “वीडियो के आधार पर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना जल्दबाजी होगी। मोबाइल को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग दिलीप कुमार के सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares