यूपी गोंडा को सीएम योगी ने दी 516 करोड़ की सौगात, 262

यूपी गोंडा को सीएम योगी ने दी 516 करोड़ की सौगात, 262 परियोजनाएं का शिलान्यास-लोकार्पण मुख्यमंत्री ने गोंडा जिले में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से करनैलगंज और कटरा बाजार क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और तकनीकी निगरानी भी रखी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा पहुंचे। सुबह 9:55 बजे करनैलगंज विधानसभा के चकरौत गांव पहुंचे। जनसभा स्थल पर 516 करोड़ रुपये की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से करनैलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। सीएम के दौरे को लेकर देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग पहुंचे हैं। इन परियोजनाओं सौगात दी सीएम ने कटरा बाजार विधानसभा में 19.23 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 236.62 करोड़ रुपये की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। करनैलगंज विधानसभा में 64.92 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और 194.86 करोड़ रुपये की 130 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।