*तेज आंधी-बारिश से सिकरीगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, 50 से अधिक पोल

*तेज आंधी-बारिश से सिकरीगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, 50 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त* सिकरीगंज क्षेत्र में 29 अप्रैल को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे कई घरों के टीन शेड उड़ गए और लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर पेड़ बिजली के पोलों पर गिर जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश मिश्रा ने बताया कि आंधी के कारण 50 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित होने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, साथ ही दैनिक कार्यों में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।