18 साल पुरानी जर्जर सड़क के निर्माण की मांग पाली विकासखंड पाली

18 साल पुरानी जर्जर सड़क के निर्माण की मांग पाली विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसला के राजस्व गांव सूरदही मे 18 वर्ष पूर्व निर्मित आरसीसी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र के माध्यम से सहजनवा विधायक से सड़क निर्माण कराने और संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सूरदही भगवानदास के घर से कोमा के सिवान तक करीब 800 मीटर लंबी यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। सड़क से भीटहा, बनौली, बड़गो, कोमा और ढढ़ौली सहित आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन होता है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण आरसीसी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक से लोकहित को देखते हुए सड़क का निर्माण कराने तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की मांग की है। पत्र पर फिरोज खान, पंकज, शिवकुमार विष्णु, सुराज कुमार और भगवानदास समेत आदि लोग मौजूद रहे।