Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, बाबा गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन, गुरु अवैद्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, बाबा गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन, गुरु अवैद्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, बाबा गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन, गुरु अवैद्यनाथ को नमन कर लिया आशीर्वाद गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद वह ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर गए और नमन किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। इस दौरान वह शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना भी करेंगे।

0 likes
0 comments1 shares