Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२३ दिन पहले

सदर तहसील में वोटरों का मेला,अधूरे अभिलेखों को पूरा करने के लिए

सदर तहसील में वोटरों का मेला,अधूरे अभिलेखों को पूरा करने के लिए बीएलओ से मिल रहे नागरिक ----------- /सुल्तानपुर/ एसआईआर को लेकर सदर तहसील में लगा वोटरों का मेला ।नोटिस मिलने के बाद सैकड़ो नागरिक अपना पहचान पत्र लेकर संबंधित बीएलओ से मिलने के लिए सदर तहसील पहुंचे हैं।आज भी भीड़ जबरदस्त है । सैकड़ो की संख्या में महिलाओं की भी मौजूदगी है । जानकार लोगों के साथ आम नागरिक भी तहसील पहुंच रहे हैं जिन्हें नोटिस मिली है और अपने अभिलेखों को जमा करके वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी ने लोगों की सहूलियत के लिए सभी भी बीएलओ को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की निर्देश दिए हैं।

1601 likes
0 comments0 shares