Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१७ दिन पहले

भटवली महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अभिषेक दुषाद रहे सर्वश्रेष्ठ धावक

भटवली महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अभिषेक दुषाद रहे सर्वश्रेष्ठ धावक

भटवली महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अभिषेक दुषाद रहे सर्वश्रेष्ठ धावक भटवली बाजार, उनवल, गोरखपुर, बांसगांव संदेश। महाविद्यालय भटवली बाजार, उनवल गोरखपुर में क्रीड़ा परिषद् के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में अभिषेक दुषाद ने प्रथम, शुभम निषाद ने द्वितीय और रितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अभिषेक दुषाद प्रथम, धीरज सिंह द्वितीय तथा आत्मा सहोदर तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक दुषाद प्रथम, शुभम यादव द्वितीय और आत्मा सहोदर तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में शुभम यादव प्रथम, आत्मा बहादुर द्वितीय तथा आत्मा सहोदर तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में आत्मा बहादुर ने प्रथम, मोहम्मद आरिफ ने द्वितीय और अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में धीरज सिंह प्रथम, राज निषाद द्वितीय और आशीष कुमार तृतीय रहे। गोला प्रक्षेप में धीरज सिंह ने प्रथम, आदित्य यादव ने द्वितीय और संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुधांशु निषाद प्रथम, मुकेश गुप्ता द्वितीय और आशीष कुमार तृतीय रहे। चक्का प्रक्षेप में विनीत गोस्वामी प्रथम, कृष्णा गिरि द्वितीय और आदित्य यादव तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. विवेकानन्द सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन में अनुशासन, टीम भावना विकसित करता है तथा शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ओझा ने की। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जो मोबाइल युग में छात्रों को मैदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरमीडिएट कॉलेज भटवली बाजार के शैलेंद्र पाठक ने खेलों को सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद जीवन को व्यवस्थित और नियमित बनाता है तथा स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ जीवनशैली संभव है। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रतिभा पाठक ने किया। इस मौके पर प्रोफेसर मोहित, डॉ. संजय प्रकाश दुबे, डॉ. अल्का, डॉ. सनोज, डॉ. विमल यादव, जगदीश, हरिलाल, महेश, राजकुमार, संदीप, राज निषाद, शिवम, मधुवन, सुजीत सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। --- L

1000 likes
0 comments0 shares