Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक नवनीत गर्ग और डॉ सुनील कुमार

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक नवनीत गर्ग और डॉ सुनील कुमार

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक नवनीत गर्ग और डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से की सौजन्य भेंट। सहजनवा गोरखपुर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट डायरेक्टर श्री नवनीत गर्ग निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं विधिक) ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से शिष्टाचार भेंटकर कंपनी की औद्योगिक गतिविधियों एवं भावी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राज्य में किए जा रहे निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही कंपनी की वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य की विस्तार योजनाओं से भी माननीय मंत्री को अवगत कराया गया। चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने, विनिर्माण क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा सतत एवं समावेशी औद्योगिक प्रगति के लिए निजी क्षेत्र की भूमिका पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति उनके बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन एवं उद्योगों के विकास के प्रति निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

0 likes
0 comments0 shares