Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

दलित महिला के आशियाने पर गिरा विशाल पेड़, परिवार खुले आसमान के

दलित महिला के आशियाने पर गिरा विशाल पेड़, परिवार खुले आसमान के नीचे सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गदनपुर गांव में एक दलित महिला के मकान पर विशाल पेड़ गिरने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है और परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार, गदनपुर, पोस्ट धूधू, तहसील जयसिंहपुर, थाना गोसाईगंज निवासी मझिला पत्नी स्वर्गीय सीताराम के मकान पर अचानक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। बताया जाता है कि मझिला के पति सीताराम का निधन हो चुका है और वह अपने बच्चों के साथ इसी मकान में रहकर जीवन-यापन कर रही थीं। हादसे के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है । ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लेकर आर्थिक सहायता एवं आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares