मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने गांव-गांव पहुंचे ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने गांव-गांव पहुंचे ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह सुल्तानपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत लंभुआ ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह ने नूरमपट्टी,बड़ागांव और गोपीनाथपुर गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।अभियान के दौरान गोपीनाथपुर बूथ पर प्रधानमंत्री के आह्वान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलदेव तिवारी, मंडल आईटी संयोजक एवं शक्तिकेंद्र धनहुआ प्रभारी विपिन तिवारी तथा विनीत सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।