Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

बल्दीराय में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार घर का ताला तोड़कर बर्तन

बल्दीराय में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार घर का ताला तोड़कर बर्तन उड़ाने वाले दबोचे,पीतल-स्टील का सामान बरामद* सुलतानपुर।बल्दीराय पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पीतल और स्टील के घरेलू बर्तन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक 21 अगस्त की रात देहली बाजार क्षेत्र के रामानंद तिवारी मजरे में बालकृष्ण तिवारी के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।पुलिस ने कल्लू उर्फ मोनू पासी और रामसूरज पासी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीतल के थाल,थाली,कटोरे,लोटे,गिलास,परात और दो स्टील की टंकियां बरामद कीं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाई गई है।चौकी प्रभारी देहली बाजार संदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares