सऊदी अरब में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से युवक

सऊदी अरब में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम जखनियां गाजीपुर। भुडकुडा कोतवाली क्षेत्र के चक फातमा उर्फ बैरख गांव निवासी दिनेश गिरी (45) की सऊदी अरब में प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना 31 अगस्त की रात दिनेश की मौत की सूचना कंपनी के सुपरवाइजर ने फोन के माध्यम से उनकी पत्नी शशिकला को दी।.... पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शशिकला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने में जुट गए। घर पर पूरे दिन सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। परिजनों के मुताबिक, सऊदी अरब में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। परिजन शव के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं।दिनेश गिरी परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब में कंपनी में नौकरी करते थे। इनके पीछे दो लड़के व पत्नी है जो भुरकुंडा में मकान बनवाकर परिवार संग रहते थे ।