Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३ मिनट पहले

लखनऊ में 40 घंटे से लगातार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद,

लखनऊ में 40 घंटे से लगातार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद,

लखनऊ में 40 घंटे से लगातार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 2007 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार *लखनऊ, 26 सितंबर।* राजधानी लखनऊ में पिछले 40 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी है। लगातार तीसरे दिन हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई मोहल्लों, पार्कों में पानी भर गया है तो कई जगहों पर सड़क का पानी घरों में घुस गया है। तेज हवा के साथ बारिश के चलते अलीगंज, खजाना रोड और आशियाना चौराहे पर पेड़ गिर गए। अलीगंज में पाकड़ का विशाल पेड़ गिरने से दो गाड़ियां दब गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। *मौसम विभाग का अलर्ट:* मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की है। विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर रह गया है, जिससे ठंड जैसे हालात बने हुए हैं। *19 साल बाद सबसे ठंडा सितंबर का दिन:* शुक्रवार को लगातार बारिश के चलते लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.7°C नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान सिर्फ 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही शुक्रवार सितंबर महीने के इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा दिन बन गया। इससे पहले इससे कम 23 डिग्री तापमान 25 सितंबर 2007 को दर्ज किया गया था। अमौसी सेंटर पर दिनभर में रिकॉर्ड 86.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

0 likes
0 comments0 shares