Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpur११ मिनट पहले

हेमनापुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में

हेमनापुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में

हेमनापुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में बच्चों का बढ़ाया उत्साह बल्दीराय, सुल्तानपुर विधानसभा इसौली क्षेत्र के अंतर्गत बल्दीराय ब्लॉक के हेमनापुर में बाल विकास परियोजना द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वस्थ शिशु एवं हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदियों एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमन वर्मा, मंडल महामंत्री पिपरगांव, सीडीपीओ फूल कुमार, रामकुमार सहायक अध्यापक एवं ज्ञानवती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा जन-जागरूकता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के साथ समाज के स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से हर मां को स्वस्थ, हर बच्चे को सुपोषित और हर परिवार को खुशहाल बनाने का संकल्प दोहराया गया। सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ जनकल्याण के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares