सुलतानपुर।बल्दीराय क्षेत्र के भाजपा मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री
सुलतानपुर।बल्दीराय क्षेत्र के भाजपा मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर सुलतानपुर के भगवती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर गौराबारिक अमहट के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई के पैर के ऑपरेशन में चिकित्सीय लापरवाही बरती गई,जिससे चार वर्षों तक इलाज कराने और करीब 10 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ तथा वह विकलांगता की स्थिति में पहुंच गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से इनकार कर दिया। बाद में दूसरे अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत पुनः ऑपरेशन कराया गया। रोहित अग्रहरी ने चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन पर आर्थिक व शारीरिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।