Bansgaon Sandesh
Login
Arvind Singh
Bhopalलगभग २ घंटे पहले

भोपाल में होटल से युवक-युवती को पकड़े जाने का मामला, मारपीट के बाद पुलिस को सौंपा गया

भोपाल में होटल से युवक-युवती को पकड़े जाने का मामला, मारपीट के बाद पुलिस को सौंपा गया

भोपाल। रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी होटल में युवक-युवती के मिलने के मामले में विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों को होटल से बाहर निकाला और युवक के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे बजरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि होटल में एक युवक फैजान नाम से और एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। युवती के रायसेन जिले की निवासी होने और एक बच्चे की मां होने की बात सामने आई है। इसी सूचना के आधार पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को होटल से बाहर लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। इस मामले में संगठन के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत की टीम की मौजूदगी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक-युवती के बयान लिए जा रहे हैं और यह भी देखा जा रहा है कि किसी प्रकार का आपराधिक तत्व या दबाव तो नहीं है। साथ ही मारपीट की घटना को भी गंभीरता से लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

1 likes
0 comments0 shares