Bansgaon Sandesh
Login
Ramprakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

अवैध शराब के खिलाफ खजनी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक बरामद, एक गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ खजनी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक बरामद, एक गिरफ्तार खजनी, गोरखपुर। तहसील खजनी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी खजनी कुनाल रस्तोगी की अध्यक्षता में आबकारी विभाग एवं खजनी पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर ग्राम सहिदाबाद में छापेमारी की। इस दौरान 45 टेट्रा पैक बंटी-बबली सरकारी देशी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशु राठौर भी मौजूद रहीं। प्रशासन एवं पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामदेव (60 वर्ष) पुत्र जरबन्धन, निवासी ग्राम सहिदाबाद, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 45 टेट्रा पैक बंटी-बबली सरकारी देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में थाना खजनी पर मुकदमा अपराध संख्या 362/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुनाल रस्तोगी द्वारा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब, मिलावटी शराब और अन्य मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार रणनीति तैयार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस और आबकारी विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुनाल रस्तोगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के संभावित ठिकानों को चिह्नित कर नियमित छापेमारी की जाए। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस एवं आबकारी विभाग के समन्वय से क्षेत्र में अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares