BREAKING: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, जवान का शव लेकर जा रही

BREAKING: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, जवान का शव लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी; 4 की मौत *अयोध्या/सुल्तानपुर, 4 अक्टूबर।* पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर में सेना की एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चंडीगढ़ से एक जवान के शव को लेकर गाजीपुर जा रही थी। मृतकों में एंबुलेंस चालक, एक सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो लोग बताए जा रहे हैं। अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, हलियापुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जवान के शव को हलियापुर थाने में रखवाया गया है। हादसे की सूचना पर राहत और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। एंबुलेंस में अभी भी चालक और जवान का शव फंसा हुआ है। पुलिस गैस कटर से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।