Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२५ दिन पहले

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हर्ष महिला पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सुलतानपुर।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हर्ष महिला पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सुलतानपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को हर्ष महिला पीजी कॉलेज देहली बाजार में बल्दीराय तहसील प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं हर्ष महिला पीजी कॉलेज ग्रुप के प्रबंधक विकास शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, कानूनगो संतराम यादव तथा लेखपाल संदीप विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाना रहा।उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा जागरूक होकर मतदान करें, तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी ने छात्राओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, पहचान पत्र बनवाने और निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, कानूनगो संतराम यादव एवं लेखपाल संदीप ने भी मतदान प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और नए मतदाताओं को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

1800 likes
0 comments1 shares