*उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव बने निरीक्षक, सिकरीगंज थाने में खुशी का माहौल*

*उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव बने निरीक्षक, सिकरीगंज थाने में खुशी का माहौल* गोरखपुर। सिकरीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने औपचारिक रूप से उन्हें तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजय शंकर यादव वर्ष 2024 से सिकरीगंज थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली को लेकर आमजन में भी संतोष देखने को मिला है। मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी विजय शंकर यादव अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। सहकर्मियों के बीच भी उनकी छवि एक कर्मठ और जिम्मेदार अधिकारी की रही है। उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही सिकरीगंज थाने में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी सहित थाना स्टाफ के एसआई अजीत प्रताप सिंह, दीपक कुमार, बैजनाथ बिंद, अतुल राय, बलबीर सिंह और अनिल यादव अखिलेश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने आशा जताई कि नए दायित्व के साथ विजय शंकर यादव अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा जनता की सेवा में बेहतर योगदान देंगे।