*निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 65 लोगों का हुआ

*निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 65 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण* सिकरीगंज। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। यह शिविर 18 मई 2026 को अंश स्किन केयर एडवांस ओपीडी पर आयोजित किया गया, जहां लगभग 65 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच एवं उपचार पर जोर दिया गया। शिविर की मुख्य चिकित्सक डॉ. विदुषी राय (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं एवं उचित सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर जांच कराने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में दूर-दराज के गांवों से भी मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. विदुषी राय ने बताया कि वह प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी सेवा देंगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी। वहीं, डॉ. ए. के. ओझा (चर्म रोग विशेषज्ञ) सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे। शिविर में नेहा गुप्ता, ममता देवी, धैया यादव, कौशल्या देवी सहित अन्य मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। मरीजों ने शिविर में दी गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के निःशुल्क शिविर लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। शिविर के आयोजक डॉ. ए.के. ओझा (चर्म रोग विशेषज्ञ) ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं मरीजों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।