Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विकास एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

विकास एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

घघसरा बाजार। नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित विकास एकेडमी में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। राखी बांधते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। विद्यालय के प्रबंधक विकास श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष स्थान है। यह पर्व हमें एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और रिश्तों को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी खुशहाली की कामना की। वहीं छात्रों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का माहौल पूरे दिन उत्सवमय बना रहा।

0 likes
0 comments0 shares