ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर पारा बाजार में सजा भंडारा श्रद्धालुओं
ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर पारा बाजार में सजा भंडारा श्रद्धालुओं में बांटा गया पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद* सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार चौराहे पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। यहां आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को बड़ी पूड़ी,सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर तक जारी रहा।आयोजन समिति के संयोजक पूर्व प्रधान महेश जायसवाल ने बताया कि जनसहयोग से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द मजबूत होता है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल,आचार्य सूर्य भान पांडे, पारा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।