Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा हाउस अरेस्ट, संगठन ने की गिरफ्तारी की कड़ी

शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा हाउस अरेस्ट, संगठन ने की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा सुलतानपुर। शिक्षामित्रों के आंदोलन को लेकर सुलतानपुर में तनाव का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष *दिनेश चंद्रा* को धनपतगंज थानाध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। संगठन का कहना है कि सरकार शिक्षामित्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई की निंदा करते हुए आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन सुलतानपुर के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी किया। बयान में संरक्षक *के.सी. मिश्रा*, महामंत्री *प्रदीप यादव*, जिला मीडिया प्रभारी *सुतीक्षण तिवारी* सहित संगठन के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले शिक्षामित्रों को इस तरह रोकना गलत है। संगठन ने मांग की है कि दिनेश चंद्रा को तुरंत रिहा किया जाए और शिक्षामित्रों की लंबित समस्याओं पर सरकार वार्ता करे। फिलहाल धनपतगंज क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

0 likes
0 comments0 shares