Bansgaon Sandesh
Login
tapon bose
Lucknowलगभग ७ घंटे पहले

लखनऊ के प्रभु प्लाजा में भीषण आग: रजाई-गद्दे के गोदाम

लखनऊ के प्रभु प्लाजा में भीषण आग: रजाई-गद्दे के गोदाम

लखनऊ के प्रभु प्लाजा में भीषण आग: रजाई-गद्दे के गोदाम से उठा धुएं का गुबार, आसमान तक छाया काला धुआं — डेढ़ घंटे में 3 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं लखनऊ, 09 नवंबर 2026। लखनऊ में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। घटना विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रभु प्लाजा की है। दोपहर करीब 3 बजे ग्राउंड फ्लोर से आग का धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग दूसरे मंजिल तक फैल गई। बिल्डिंग में रजाई-गद्दे का गोदाम था, जिस वजह से आग और ज्यादा तेज भड़क उठी। आसमान में काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उठा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। जमघट पर बंद थी मार्केट, फिर भी मची अफरा-तफरी जमघट के कारण पूरी मार्केट बंद थी। इसके बावजूद आग की खबर फैलते ही आसपास के स्थानीय निवासियों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के मकानों से लोगों को बाहर निकाल दिया गया। दमकल और पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही विकास नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमारत को खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था बनाई। करीब डेढ़ घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने में जुटा रहा। मौके पर फायर टीम और पुलिस टीम के सीनियर अफसर भी पहुंचे। *आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं* फिलहाल आग लगने की स्पष्ट वजहों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने के संबंध में भी स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

0 likes
0 comments0 shares