Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १५ घंटे पहले

बज्मे तामीर समिति ने 155 परिषदीय छात्रों को बांटी स्टेशनरी किट, पत्रकारों व मेधावी छात्रों का किया सम्मान

बज्मे तामीर समिति ने 155 परिषदीय छात्रों को बांटी स्टेशनरी किट, पत्रकारों व मेधावी छात्रों का किया सम्मान

राठ हमीरपुर - आज नगर की बज्मे तामीर सांस्कृतिक समिति द्वारा सैफरौन गार्डन में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 एवं 2 के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क स्टेशनरी किट वितरण, पत्रकार एवं मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जेईई एडवांस में चयनित हर्ष सोनी तथा नीट परीक्षा में चयनित प्रत्यक्ष सोनी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने दोनों छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में राठ क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए करीब 155 छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट वितरित की गई। स्टेशनरी किट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यालयों से आए शिक्षकों को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया।समारोह में राठ क्षेत्र के पत्रकारों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिये गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक डॉ. जमील राठवी एवं अध्यक्ष मुहम्मद शफीक ने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका सम्मान करना संस्था के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष के.जी. अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में खण्ड शिक्षा अधिकारी राठ शैलेश कुमार त्रिपाठी (खंड शिक्षा अधिकारी, राठ), डॉ. सुल्तान बेग तथा बी एन वी डिग्री कालेज के प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह राजपूत रहे। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. जमील राठवी, अध्यक्ष मुहम्मद शफीक, सचिव मुहम्मद अतीक, कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी, मीडिया प्रभारी सऊद बेग सहित समिति के संचालक मु. रिजवान, सलाहुद्दीन, अय्यूब, अमर टेलर, मेराज अंसारी, हलीम उल्लाह, राशिद वारसी, रहमत बेग, नफासत उल्ला खां, नासिर अंसारी, रईस अहमद अंसारी तथा अन्य सदस्य सहित समस्त पत्रकार उपस्थित रहे। नोट- छात्र को सम्मानित करते संस्था के सदस्यों का फोटो

0 likes
0 comments0 shares