Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur३३ मिनट पहले

*गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सड़क पर पड़े मृत जानवर से टकराई कार, बाल-बाल

*गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सड़क पर पड़े मृत जानवर से टकराई कार, बाल-बाल

*गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सड़क पर पड़े मृत जानवर से टकराई कार, बाल-बाल बचे दंपती समेत तीन लोग* सिकरीगंज/गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब 8:30 बजे एक कार सड़क पर पड़े मृत जानवर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के चकसा हुसैनाबाद निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र रियाज अहमद अपनी पत्नी और छोटे भाई के साथ रविवार को किसी काम से प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से गोरखपुर लौटते समय उनकी कार KIA Seltos (UP 53 FB 1366) लिंक एक्सप्रेसवे पर KM 25.300 के पास पहुंची। इम्तियाज अहमद के अनुसार, अंधेरा होने के कारण सड़क पर पहले से पड़े मृत जानवर को वह देख नहीं सके। कार अचानक जानवर से टकरा गई, जिससे वाहन हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, इस संबंध में UPEIDA के सुरक्षा अधिकारी रमाकांत ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे के नीचे पेट्रोल पंप पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते मिट्टी लाने वाली गाड़ियों की लगातार आवाजाही हो रही है। उन्होंने बताया कि जानवरों को एक्सप्रेसवे पर आने से रोकने के लिए लगाए गए कांटेदार तार को कुछ लोगों द्वारा खोल दिए जाने की बात सामने आई है। इसके कारण जानवर एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और जानवरों की आवाजाही रोकने के इंतजाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares