मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटियों की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बेलघाट बांसगांव संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश भर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बेलघाट के अंतर्गत ग्राम सभा गौरगंज में स्थित पंचायत भवन पर मिशन शक्ति बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा, जिससे वे सजग, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे। उनके साथ महिला कांस्टेबल प्रीति दुबे एवं शालिनी सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बाढ़ू निषाद सहित गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।