Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*48 घंटे में पुलिस की सफलता: दो नाबालिग बालक सकुशल बरामद* *गोरखपुर

*48 घंटे में पुलिस की सफलता: दो नाबालिग बालक सकुशल बरामद* *गोरखपुर

*48 घंटे में पुलिस की सफलता: दो नाबालिग बालक सकुशल बरामद* *गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मिली दोनों की लोकेशन, परिजनों को किया गया सुपुर्द* गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में गुम हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामदगी के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी थी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र गांव के ही 16 वर्षीय बालक के साथ कहीं चला गया है। सूचना के आधार पर थाना सहजनवां में मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की और जांच के दौरान दोनों नाबालिग बालकों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

0 likes
0 comments0 shares