सेवा सत्कर्म का भाव सिखाती है राष्ट्रीय सेवा योजना : डॉ विजय

सेवा सत्कर्म का भाव सिखाती है राष्ट्रीय सेवा योजना : डॉ विजय प्रकाश राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र सेवा व राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। एनएसएस के स्वयं सेवक राष्ट्र के निर्माण हेतु तैयार किए जाते हैं जो निस्वार्थ भाव से मानव व देश सेवा के लिए समर्पित होते हैं ।उक्त बातें ऐसा डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपर के सप्त दिवसी विशेष शिविर में तीसरे दिन बोलते हुए हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० विजय प्रकाश ने कही।डा०प्रकाश ने बताया कि पर्यावरण और संरक्षण स्वच्छता अभियान पौधारोपण सड़क सुरक्षा आदि गतिविधियों के के माध्यम से बच्चे अपने समाज व देश को सुंदर स्वच्छ स्वस्थ व सुरक्षित बना सकते हैं।तीसरे दिन की शुरुआत में सभी स्वयंसेवक शिविर स्थल पर एकत्रित हुए फिर लक्ष्य गीत गया और प्रार्थना भी किया फिर सभी स्वयंसेवक सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी के देखरेख में योग शिविर में हिस्सा लिया जिसमें विभिन्न योगासनों के साथ सूर्य नमस्कार की महत्ता और तदनुसार अपने स्वस्थ जीवन शैली के लिए उपयुक्त खान-पान की सलाह दी गई। कार्यक्रम अधिकारी श्री विश्वजीत ने व्याख्यान माला में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कैंप में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से हर दिन नया सीखने की सलाह दी।