Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

4.53 करोड़ से संवरा बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भवन निर्माण पूरा।

4.53 करोड़ से संवरा बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भवन निर्माण पूरा। बालिकाओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। देवरिया, 15 अक्टूबर। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सीएंडडीएस द्वारा नगर विकास विभाग के अंतर्गत कराए गए इस निर्माण कार्य पर 4.53 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत के सापेक्ष पूरी धनराशि व्यय की गई है। नवनिर्मित विद्यालय भवन से क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह पहल बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही जनपद में शैक्षिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रयासों को गति मिली है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप बालिकाओं की शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

1 likes
0 comments1 shares