Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१७ दिन पहले

गोसाईं बाबा के पावन प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन

गोसाईं बाबा के पावन प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन

हमीरपुर। विकास खंड सुमेरपुर के ग्राम टेढ़ा में गोसाईं बाबा के पावन प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। 27 जनवरी से चल रही कथा के समापन अवसर पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मौसम खराब होने के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजन किया और इसके उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भक्तों की सहभागिता देखने को मिली। यह पावन आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। सात दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रत्येक सदस्य का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार भंडारा देर रात तक निर्बाध रूप से चलता रहेगा। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

1101 likes
0 comments1 shares