Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर दोस्तपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते
सुलतानपुर दोस्तपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 2.145 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से गांजे की बिक्री के 2300 रुपये,पेटीएम क्यूआर कोड,माइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों में सत्य नारायण पाल निवासी करैथा गोसरपुर थाना दोस्तपुर और अशोक कुमार निषाद निवासी उस्मापुर तारापुर थाना मालीपुर अंबेडकरनगर शामिल हैं। दोनों को मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।पुलिस का कहना है कि आरोपी गांजे की बिक्री में लिप्त थे और डिजिटल माध्यम से भी भुगतान ले रहे थे।दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
0 likes
0 comments0 shares