Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

आरपीएस मानव अधिकार फोरम की प्रदेश एवं युवा कमेटी का विस्तार, नए

आरपीएस मानव अधिकार फोरम की प्रदेश एवं युवा कमेटी का विस्तार, नए

आरपीएस मानव अधिकार फोरम की प्रदेश एवं युवा कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर सुलतानपुर। आईटीए, एमएसएमई एवं नीति आयोग, भारत सरकार से पंजीकृत संस्था आरपीएस मानव अधिकार फोरम ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश एवं युवा कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता के दिशा-निर्देश तथा राष्ट्रीय संरक्षक हेमंत कुमार गुप्ता की सहमति से उत्तर प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार सोनी एवं प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने प्रदेश कमेटी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रदेश कमेटी में डॉ. पवन पांडेय एवं रतन गुप्ता को प्रदेश संरक्षक, पत्रकार राजदेव यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार गगनदीप सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री तथा पत्रकार शिवशंकर चौधरी को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, युवा संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से युवा प्रदेश प्रभारी अरविंद चौरसिया ने युवा कमेटी का विस्तार करते हुए अश्वनी वर्मा को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार जसविंदर सिंह को युवा प्रदेश संयुक्त सचिव तथा अविनाश कसौधन अंकित को युवा संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त सदस्य पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनके अनुभव, समर्पण और कार्यक्षमता से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती मिलेगी। आरपीएस मानव अधिकार फोरम का उद्देश्य मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रभावी पहल करना है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश एवं युवा कमेटी के विस्तार से इन उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

0 likes
0 comments1 shares