Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur८ मिनट पहले

*पटखौली में लगी पुलिस चौपाल: थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने सुनी ग्रामीणों

*पटखौली में लगी पुलिस चौपाल: थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने सुनी ग्रामीणों

*पटखौली में लगी पुलिस चौपाल: थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिया जागरूकता का संदेश* सिकरीगंज/गोरखपुर। ग्राम पंचायत पटखौली में सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार दुबे ने किया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से जनसंवाद स्थापित करना, उनकी समस्याएं सुनना तथा कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। चौपाल में थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक संघ के अध्यक्ष सर्वेश पाठक के सहयोग से किया गया। उन्होंने गांव में सुख-शांति, आपसी सौहार्द और मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर सूरज पाठक, घनश्याम पाठक, जगदीश पाठक, प्रभुनाथ पाठक, हरिहर पाठक, राजदेव, विजय गौड़, हरिराम पाठक, रामबली, फौजदार सहित गांव के सैकड़ों सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस चौपाल की पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं।

0 likes
0 comments1 shares