पीपीए महासचिव उमाशंकर शुक्ल ने एसडीएम से मुलाकात कर सौंपा पत्रक

चौरी चौरा।पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा के साथियों ने नवागत उपजिलाधिकारी चौरीचौरा से प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात किया। तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पर डाक्टरों की नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चौरीचौरा रवि कुमार सिंह को सौप कर कार्यवाही की मांग किया। बताते चलें कि गुरुवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में तहसील इकाई चौरीचौरा का एक शिष्टमंडल उपजिलाधिकारी चौरीचौरा रवि कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया। तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पर फिजिशियन,एनटी, सर्जन , रेडियोलॉजिस्ट के डाक्टर उपलब्ध न होने के कारण जनहित को ध्यान में रखते हुए, उक्त डाक्टरों की नियुक्ति उक्त हास्पिटल पर यथा शिघ्र कराने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चौरीचौरा को सौंप कर कार्यवाही की मांग किया गया। प्रदेश महासचिव ने बताया कि चौरीचौरा एक आदर्श नगर पंचायत के रुप में विकसित है।इस नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकार द्वारा तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। लेकिन यहां पर फिजिशियन,एनटी, सर्जन तथा अर्थो के डाक्टर नियुक्त नहीं है।जिसकी यहां अति आवश्यकता है। उन्होने कहा कि यह संगठन पत्रकारहित के साथ साथ जनहित के मुद्दे को अक्सर उठाता रहता है।उक्त अवसर पर, विनोद कुमार जायसवाल, कृष्णा कुमार,केश्वर गौड,वशीउलहक सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, ताम्रध्वज चौहान, रामसेवक पासवान विनोद कुमार पासवान अभिषेक प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे