Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*“हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी”: ग्लेयर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर

*“हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी”: ग्लेयर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर

*“हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी”: ग्लेयर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* महादेवा बाजार बांसगांव संदेश विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महादेवा बाजार स्थित ग्लेयर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोगों को यह संदेश दिया कि पृथ्वी केवल संसाधनों का स्रोत नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन का आधार है। इसलिए इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्रबंधक श्री अवधेश सिंह जी के निर्देशन में आयोजित इस जागरूकता अभियान में बच्चों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को ऊर्जा की बचत करने, जल संरक्षण करने और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से छात्रों ने आसपास के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश गहलोत के साथ शिक्षकगण वेद प्रकाश, सुशील कुमार, नवीन जी, अभय जी, श्रीमती सत्य प्रभा, नंदिनी, नम्रता, महक, अंशु, प्रिया, निधि, अंजू एवं प्रियंका सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने यह संदेश दिया कि यदि हम आज से ही पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक होंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। पृथ्वी के वातावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य रहा। न्यूज़ रिपोर्ट: (रामप्रकाश कसौधन) (बांसगांव संदेश न्यूज़) स्थान। (महादेवा बाजार गोरखपुर)

0 likes
0 comments0 shares