Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

*बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

*बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी* गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर जनपद की बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक को भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें लगातार जनसेवा, संगठनात्मक सक्रियता और विकास कार्यों के लिए जाना जाता है। डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने बेलघाट विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के रूप में अनेक जनहितकारी कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पंचायतों के विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत के कई गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. पूजा सिंह कौशिक की प्राथमिकता हमेशा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना रही है। यही कारण है कि वह लगातार अपने कार्यों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और क्षेत्र में विकास की नई मिसाल स्थापित करने वाली जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से किया जाएगा। डॉ. पूजा सिंह कौशिक की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

0 likes
0 comments0 shares