Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२७ दिन पहले

डीएम ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद फरियादियों को कंबल भी वितरित किए। जनसुनवाई के दौरान लगभग 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर उन्हें तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करें और जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए समय से आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

2000 likes
0 comments0 shares