Bansgaon Sandesh
Login
minhaj ali siddiquial
Gorakhpur६ मिनट पहले

भीड़ में खोया मोबाइल… और मिल गया भरोसा: गोरखपुर पुलिस ने लौटाई एक गरीब की मुस्कान

भीड़ में खोया मोबाइल… और मिल गया भरोसा: गोरखपुर पुलिस ने लौटाई एक गरीब की मुस्कान

*भीड़ में खोया मोबाइल… और मिल गया भरोसा: गोरखपुर पुलिस ने लौटाई एक गरीब की मुस्कान*. • रमजान की रौनक में इंसानियत की रोशनी, पुलिस ने निभाया विश्वास का फर्ज • पसीने की कमाई से जीने वाले मजदूर के चेहरे पर लौटी उम्मीद, आंखों में छलक आई खुशी गोरखपुर। भीड़ अक्सर सिर्फ रास्ते नहीं रोकती… वह कई बार इंसान की उम्मीदें भी छीन लेती है। लेकिन उसी भीड़ के बीच जब इंसानियत हाथ थाम ले, तो खोई हुई चीज़ ही नहीं—खोया हुआ भरोसा भी लौट आता है। रमजान के पाक महीने में शहर के बाजार—रेती, घंटाघर और मदीना मस्जिद—रौनक और भीड़ से भरे हुए थे। हर ओर चहल-पहल, आवाज़ें, खरीदारी और जल्दबाज़ी का माहौल था। इसी अफरातफरी में एक साधारण सा मोबाइल गिर गया… लेकिन उस मोबाइल के साथ एक गरीब मजदूर की चिंता, उसका सहारा और उसका रोज़गार भी मानो कहीं खो गया। रेती चौराहे पर गश्त कर रहे रहमत नगर चौकी के सेकंड अफसर एसआई आशुतोष वर्मा की नजर जब उस गिरे हुए मोबाइल पर पड़ी, तो यह उनके लिए केवल एक वस्तु नहीं थी… यह किसी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा था। मोबाइल बंद था, कोई संपर्क नहीं… लेकिन पुलिस ने इसे अनदेखा नहीं किया। पास की दुकान पर उसे चार्ज कराया गया, और उसके असली मालिक तक पहुंचने की कोशिश शुरू हुई—एक ऐसी कोशिश, जिसमें कर्तव्य के साथ इंसानियत भी शामिल थी। उधर, मोबाइल खोने वाला युवक बजरंगी… जिसकी रोज़ी-रोटी पल्लेदारी के पसीने से चलती है… वह घबराया हुआ, परेशान, अपनी दुनिया के टूट जाने का एहसास लिए चौकी की ओर बढ़ रहा था। मोबाइल उसके लिए सिर्फ एक साधन नहीं था—वह उसके काम का सहारा था, उसके संपर्कों की डोर था। तभी अचानक एक फोन आया… चौकी प्रभारी रोहित साहू की आवाज़ में उम्मीद थी— “एक मोबाइल मिला है… शायद आपका हो सकता है।” यह सुनते ही जैसे उसके भीतर बुझती हुई उम्मीद फिर से जल उठी। वह तेजी से रेती चौराहे की ओर दौड़ा—दिल में डर और उम्मीद दोनों साथ लिए। जब वह पहुंचा, पुलिस टीम गश्त पर थी। पहचान और सत्यापन के बाद जब मोबाइल उसके कांपते हुए हाथों में जब वापस आया.. !!! , तो वह सिर्फ एक फोन नहीं था ।। वह उसकी खोई हुई सांसों का लौटना था, उसकी चिंता का खत्म होना था। उसकी आंखों में चमक थी… चेहरे पर सुकून था… और दिल में कृतज्ञता। कंपकंपाती आवाज़ में उसने कहा— *“आज मुझे मेरा मोबाइल ही नहीं मिला… मुझे यह भरोसा भी मिला कि दुनिया में अभी भी अच्छे लोग हैं।”* मोबाइल प्राप्त करने के बाद युवक ने पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि *“ऐसी ईमानदार और सजग पुलिस ही आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करती है।”* यह घटना न केवल गोरखपुर पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति सकारात्मक विश्वास को भी सुदृढ़ करती है। यह घटना केवल एक खोए हुए मोबाइल की वापसी नहीं है… *यह उस विश्वास की वापसी है, जो अक्सर भीड़ में कहीं खो जाता है।* गोरखपुर पुलिस ने यह साबित कर दिया *कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं… बल्कि संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और इंसानियत का भी चेहरा है।* आज जब समाज में अविश्वास की बातें ज्यादा सुनाई देती हैं, ऐसे में यह छोटी सी घटना एक बड़ी सीख बनकर सामने आई है *कि अगर इरादे नेक हों, तो भीड़ में भी इंसानियत रास्ता ढूंढ ही लेती है।* । ✍️*प्रखर अग्रवाल , डायनामाइट न्यूज गोरखपुर*

1 likes
0 comments1 shares