Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया युवक, नामजद मुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संदीप कुमार पुत्र दिलीप राजभर निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 जून 2026 को रात करीब तीन बजे हमारी नाबालिग लड़की को संदीप राजभर पुत्र दिलीप राजभर निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर ने बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares