Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

2 सितंबर को बड़हलगंज में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, संतों के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज

2 सितंबर को बड़हलगंज में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, संतों के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज

बड़हलगंज। प्रथम नगर आगमन पर अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी (हरिद्वार, उत्तराखंड) के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आगामी 2 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे शोभायात्रा (एकत्रीकरण) निकाली जाएगी। आयोजन पी.एम. स्मार्ट मैरिज हॉल-बैंक्वेट हॉल, पटना चौराहा, बड़हलगंज से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही लेटाघाट, बड़हलगंज में श्री श्री रामार्चन महायज्ञ एवं सरयू महाआरती यज्ञ, वेदांग कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संतों का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की गई है। कार्यक्रम मुख्य आयोजक चन्दन देव एवं सह संयोजक अजय सोनी हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलशन यादव,आलोक सिंह, अजय सराफ, साजँन सोनकर, निखिल पटवा, दुर्गेश सोनी, अजय सोनकर, राजकुमार भारती, रामानंद जायसवाल, आकाश वर्मा,जन्मेजय सिंह, पवन गुप्ता, राजनारायण यादव एवं आकाश मौर्य सहित आयोजन समिति के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

1 likes
0 comments0 shares