भाजपा का मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

बडहलगंज।भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को रमावती देवी मैरेज हाल, बड़हलगंज में आयोजित की गई बड़हलगंज मण्डल की बैठक अपने निर्धारित समय पर हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पल सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से ही भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ओर संचालन मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, राजीव पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, अतुल शाही, अलोक तिवारी, शैलेन्द्र राय, मानस मानी, भीम निषाद, प्रकाश वीर जायसवाल, राजकुमार निगम, राजकुमार शाही, बबलू तिवारी, विनय कुमार तिवारी, राजेंद्र चौरसिया, सुधीर पटेल, राधेश्याम भारती, विजय लक्ष्मी जायसवाल, विजय लक्ष्मी पाण्डेय, गीता सिँह, संजय डूबे, रंजय कन्नौजिया, राहुल डूबे, संजय श्रीवास्तव, मंटू जायसवाल, वीरू गुप्ता, दीपक शर्मा, श्रीकांत सोनी, प्रवीण मॉडनवाल, राजेश डूबे, लालजी वर्मा, ओम प्रकाश, अनिल गौड, अवनीश शुक्ला, छोटू सिँह, डब्लू सोनकर, सहित सभी शक्तिकेन्द्रो के संयोजक, प्रभारीगण आदि सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।