Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोंडा में बर्तन व्यापारी की भाला घोंपकर हत्या, KGMU में मौत; कैबिनेट

गोंडा में बर्तन व्यापारी की भाला घोंपकर हत्या, KGMU में मौत; कैबिनेट

गोंडा में बर्तन व्यापारी की भाला घोंपकर हत्या, KGMU में मौत; कैबिनेट मंत्री संजय निषाद लखनऊ में धरने पर बैठे, अखिलेश ने कहा- उच्चस्तरीय जांच हो *गोंडा / लखनऊ।* गोंडा जिले में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे 45 वर्षीय बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की घेरकर हत्या कर दी गई। हमले में कांता और भाला से गंभीर चोट लगने के बाद लखनऊ KGMU में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। *कैसे हुई वारदात?* मृतक विनोद कुमार साहनी रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव के रहने वाले थे और शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहले से घात लगाए चार बाइकों पर सवार 10 लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू किया और फिर कांता और भाला से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर विनोद सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मरा समझकर भाग निकले। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। परिजन उन्हें पहले CHC ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज गोंडा और हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। KGMU में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। *सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रंजिश* पुलिस के मुताबिक, विनोद की तहरीर पर शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह, आकाश सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ पहले हमले का केस दर्ज किया गया था। मौत के बाद इसमें हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद और रंजिश सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो आरोपी शुभम उर्फ गोलू सिंह और सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश में टीमें लगी हैं। *KGMU के बाहर सियासी हंगामा* विनोद की मौत के बाद लखनऊ KGMU के शवगृह के बाहर हंगामा हो गया। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. संजय निषाद*, VIP पार्टी प्रमुख *मुकेश सहनी* और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष *राजपाल कश्यप* समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालात को देखते हुए KGMU परिसर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। *अखिलेश बोले- निष्पक्ष जांच हो* सपा अध्यक्ष *अखिलेश यादव* ने भी इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा से जुड़े बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा राज में उप्र अपराध और अराजकता के चरम पर है।

0 likes
0 comments0 shares