Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*घर के दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति की जेब से ₹5 हजार

*घर के दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति की जेब से ₹5 हजार

*घर के दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति की जेब से ₹5 हजार चोरी का आरोप, पीड़ित ने सिकरीगंज पुलिस से लगाई न्याय की गुहार* सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी जागबली पुत्र स्वर्गीय जोखू ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रात के समय उनकी जेब से ₹5,000 चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना अध्यक्ष सिकरीगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जागबली के अनुसार, 4 जुलाई की रात वह अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। उन्होंने अपना कुर्ता सिरहाने रखा था, जिसकी जेब में ₹5,000 नकद थे। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे गांव के ही रमेश पुत्र रामवृक्ष वहां पहुंचा और कुर्ते की जेब से रुपये निकालकर भाग गया। जागबली के शोर मचाने तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहता है तथा चोरी-छिपे शराब की बिक्री करता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और वह आए दिन गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देता रहता है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष सिकरीगंज से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नोट: समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष आना शेष है।

0 likes
0 comments0 shares