Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा

रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा

चौरी चौरा गोरखपुर।सरदारनगर बीआरसी पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को संबोधित किया, जिसका सीधा प्रसारण सरदारनगर बीआरसी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों में रसोइयों को सम्मान और सुविधाएं नहीं मिलती थीं। वर्तमान सरकार रसोइयों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है प्रदेश सरकार ने रसोइयों के हित में दो लाख रुपये तक का बीमा कवर और पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा और साड़ी के लिए धनराशि बढ़ाकर एक हजार रूपए कर दिया गया है और साथ ही उनके मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को लेकर चिंतित है और गरीब, श्रमिक एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने से उन्हें और उनके परिवारों को इलाज के समय बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान रसोइयों में सरकार की इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, आलोक पटवा, अमित जायसवाल, संजय जायसवाल, ग्राम प्रधान दिलीप यादव, रामदयागर निषाद, अभिषेक निषाद,शिक्षक, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में रसोइये मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares